सोमवार, 17 दिसंबर 2018

कक्षा 6 की ज्यामितीय से संबंधित एक्टिविटी का प्रदर्शन

आज मेरे द्वारा विद्यालय स्तर पर कक्षा 6 के प्रशिक्षण में सीखी गई ज्यामिति से संबंधित गतिविधि का छात्रों के द्वारा अनुकरण किया गया।
इस गतिविधि के द्वारा हम कक्षा 6 के छात्रों में ज्यामिति के प्रति रुचि पैदा करते हैं और साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के आकार और उनकी आकृतियों की विशेषता के साथ सुगमता से अध्ययन कराया जाता है।
इस दौरान छात्रों ने दिए गए विभिन्न पोस्टरों पर ज्यामितीय की विभिन्न आकृतियों का चित्रण किया तथा उन्हें विभिन्न कलर के माध्यम से अलंकृत किया। उन्हें उन से संबंधित  आकृति को उदाहरण के द्वारा दिखाया और समझाया गया।
इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य ज्यामितीय के प्रति छात्रों में रुझान पैदा करना और विभिन्न आकृतियों को दैनिक जीवन से जोड़ना है।

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018

Let's know About Electricity

आज विद्यालय में बच्चों को इलेक्ट्रिसिटी के बारे में बताया गया इस दौरान बच्चों में विधुत के कुछ उपकरणों के नमूनों का प्रयोग द्वारा परीक्षण किया और विद्युत संचार तथा उसके द्वारा होने वाले कई सारे अन्य कार्यों का अवलोकन किया।

इस दौरान छात्रों को प्रत्यावर्ती धारा और उसे उत्पन्न करने के जनित्र की कार्यप्रणाली का एक छोटे से नमूने के द्वारा अध्ययन किया।

इसके अतिरिक्त छात्रों ने कुंजी और परिपथ से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रयोगों और  नमूनों का अध्ययन किया।
इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विद्युत धारा से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के निराकरण और तथ्य को रोचक बना कर प्रस्तुत करना रहा।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018

Learning by doing

There are some pics for the method of 

learning by doing for class 6th topic -

.....a useful technic of teaching-learning process......

गुरुवार, 6 दिसंबर 2018

लेंस की पहचान

आज विद्यालय के बच्चों को लेंस के बारे में पढ़ाया गया
तथा उन्हें खेल-खेल में  लेंसो की पहचान करने का तरीका सिखाया गया।

इस विधि में विद्यार्थियों ने मन लगा कर भाग लिया तथा खेलते हुए आंखे बंद करके भी लेंस को पहचान कर दिखाया.........