आज मेरे द्वारा विद्यालय स्तर पर कक्षा 6 के प्रशिक्षण में सीखी गई ज्यामिति से संबंधित गतिविधि का छात्रों के द्वारा अनुकरण किया गया।
इस गतिविधि के द्वारा हम कक्षा 6 के छात्रों में ज्यामिति के प्रति रुचि पैदा करते हैं और साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के आकार और उनकी आकृतियों की विशेषता के साथ सुगमता से अध्ययन कराया जाता है।
इस दौरान छात्रों ने दिए गए विभिन्न पोस्टरों पर ज्यामितीय की विभिन्न आकृतियों का चित्रण किया तथा उन्हें विभिन्न कलर के माध्यम से अलंकृत किया। उन्हें उन से संबंधित आकृति को उदाहरण के द्वारा दिखाया और समझाया गया।
इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य ज्यामितीय के प्रति छात्रों में रुझान पैदा करना और विभिन्न आकृतियों को दैनिक जीवन से जोड़ना है।