आज विद्यालय में बच्चों को इलेक्ट्रिसिटी के बारे में बताया गया इस दौरान बच्चों में विधुत के कुछ उपकरणों के नमूनों का प्रयोग द्वारा परीक्षण किया और विद्युत संचार तथा उसके द्वारा होने वाले कई सारे अन्य कार्यों का अवलोकन किया।
इस दौरान छात्रों को प्रत्यावर्ती धारा और उसे उत्पन्न करने के जनित्र की कार्यप्रणाली का एक छोटे से नमूने के द्वारा अध्ययन किया।
इसके अतिरिक्त छात्रों ने कुंजी और परिपथ से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रयोगों और नमूनों का अध्ययन किया।
इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विद्युत धारा से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के निराकरण और तथ्य को रोचक बना कर प्रस्तुत करना रहा।